हाथरस, जून 18 -- हाथरस। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में जिले में मानव तस्करी जैसे गंभीर अपराधों की रोकथाम हेतु बुधवार को थाना एएचटी (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) द्वारा जागरूकता अभियान चलाया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम द्वारा आमजन, महिलाओं एवं छात्र-छात्राओं को मानव तस्करी से संबंधित अपराधों, उनके दुष्परिणामों एवं बचाव के उपायों की जानकारी दी। जिले के प्रतिष्ठित स्थानों पर रैस्क्यू अभियान चलाकर कठिन परिस्थितियों में सड़क पर मिलने वाले अनाथ, परित्यक्त या आपात स्थिति में पाए गए व्यक्तियों व बालकों का पुनर्वास हेतु शासन द्वारा चलाए जा रहे अभियान के संबंध मे अवगत कराया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मानव तस्करी में लोगों को नौकरी, शिक्षा, विवाह अथवा बेहतर जीवन का लालच देकर शोषण का शिकार बनाया जाता है। विशेष रूप से महिलाओं ए...