बागेश्वर, जुलाई 30 -- देवेंद्र, गरुड़। विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बागेश्वर की ओर से गुरुवार को ग्राम सभा गड़सेर में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों एवं जिला जज तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष पंकज तोमर के मार्गदर्शन में हुआ। शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के रिटेनर अधिवक्ता त्रिलोक चंद्र जोशी ने मानव तस्करी के प्रति लोगों को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि मानव तस्करी गंभीर अपराध है, जिसमें लालच, धोखाधड़ी, झूठे विवाह या रोजगार का झांसा देकर पुरुषों, महिलाओं और बच्चों का शोषण किया जाता है। यह भी पढ़ें- विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस -सीमांचल बना मानव तस्करों का सॉफ्ट टारगेट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...