मुजफ्फरपुर, मार्च 26 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मानव तस्करी को रोकने के उद्देश्य से गुरुवार को माड़ीपुर स्थित एक होटल में वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इसका आयोजन आरपीएफ और महिला आयोग के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। इसमें आरपीएफ के पदाधिकारियों व जवानों को मानव तस्करी के रोकथाम को लेकर कई टिप्स दिया गए।कार्यक्रम में मुख्य अथिति राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष ममता कुमारी, रिसोर्स पर्सन पल्लवी घोष, पूर्व मध्य रेलवे के महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त अमरेश कुमार, रेल पुलिस वरीय अधीक्षक बीना कुमारी, समस्तीपुर मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष कुमार, सहायक सुरक्षा आयुक्त रक्सौल राजेश कुमार सिन्हा, आरपीएफ के इंस्पेक्टर मनीष कुमार, दारोगा गोकुलेश पाठक, सुष्मिता कुमारी आदि शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...