जमशेदपुर, जून 15 -- जमशेदपुर। एडीजे- 3 की अदालत से सोमवार को मानव तस्करी के दो आरोपी साक्ष्य के अभाव में बरी हो गए। रेल थाना में टाटानगर आरपीएफ ने वीरेंद्र मेहता एवं एक अन्य के खिलाफ 2017 में ट्रेन द्वारा मानव तस्करी करने का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा था। अधिवक्ता प्रवीण सिंह ने बताया कि 6 गवाहों के परीक्षण से भी आरोपियों के खिलाफ अदालत में दो सिद्ध नहीं हो सका।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...