श्रावस्ती, मई 11 -- श्रावस्ती, संवाददाता। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 62वीं वाहिनी भिनगा के जवानों ने एक बार फिर सीमा पर अपनी सतर्कता का परिचय दिया। सीमा चौकी की स्पेशल पेट्रोलिंग टीम ने रविवार रात गश्त के दौरान नेपाल की ओर से आ रही एक संदिग्ध युवती को रोककर मानव तस्करी के एक गंभीर मामले का भंडाफोड़ किया। सीमा स्तंभ संख्या 640/05 के निकट रोकी गई युवती ने पूछताछ में बताया कि वह ग्रेटर नोएडा के साकीपुर की रहने वाली है। करीब चार माह पहले उसकी मौसी के गांव में रहने वाली भाभी के भाई ने शादी का लालच देकर उसे मल्हीपुर थाना क्षेत्र में लाकर बंधक बना लिया। इसके बाद उसका शोषण कर उसे किसी अन्य व्यक्ति को सौंप दिया गया, जिसने भी उसके साथ दुर्व्यवहार किया।लगभग एक माह पहले पीड़िता को नेपाल के मटेहिया गांव में बेच दिया गया, जहां उसके साथ लगातार मारपीट औ...