सुपौल, जून 25 -- वीरपुर एक संवाददाता। भीमनगर पुलिस ने मानव तस्करी के एक बड़े प्रयास को नाकाम करते हुए 11 नाबालिग बच्चों को सकुशल बरामद किया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस बाबत डीएसपी वीरपुर सुरेंद्र कुमार ने बताया कि भीमनगर थाना पुलिस नियमित वाहन जांच के दौरान भीमनगर-सहरसा चौक के समीप एक टेंपो की तलाशी ले रही थी। इसी दौरान संदेह के आधार पर टेंपो में सवार 11 नाबालिग बच्चों को बरामद किया गया। पूछताछ में बच्चों को ले जा रहे व्यक्ति ने स्वयं को उनका अभिभावक बताते हुए उन्हें काम दिलाने के उद्देश्य से दूसरे जिले ले जाने की बात कही। हालांकि पुलिस जांच में बच्चों की कम उम्र तथा उनके साथ किसी अभिभावक के मौजूद नहीं होने की पुष्टि हुई। आरोपी बच्चों के परिवहन से संबंधित कोई व...