बरेली, मार्च 15 -- घर से नाराज होकर स्टेशन पहुंची वाराणसी की किशोरी मानव तस्करी करने वाली महिला के चंगुल में फंस गई, जिसने उसे बरेली लाकर देह व्यापार कराने वाले गैंग को बेच दिया। गैंग के सदस्य उसे विभिन्न होटलों में ले जाकर देह व्यापार कराने लगे लेकिन किशोरी एक होटल से भागकर पुलिस तक पहुंच गई। पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर नेपाली महिला समेत गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र की रहने वाली किशोरी शुक्रवार रात बदहवास हालत में भागकर सेटेलाइट चौकी पर पहुंची और बताया कि उसे होटल में जबरन देह व्यापार के लिए लाया गया है। इस पर पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर फरीदपुर के गांव कुइयांखेड़ा निवासी विनोद यादव, कैंट में चनेहटी की बबली यादव उर्फ निशा खान, बिजनौर में कल्लूवाला की जसलीन कौर और नेपाल में याशोक जिल...