सोनभद्र, मई 5 -- सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने सोमवार को मानव तस्करी और पाक्सों एक्ट में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी ने नाबालिग को 1.20 लाख में खरीदकर उसके साथ शादी कर शारीरिक संबंध बनाया था, जिससे नाबालिग गर्भवती हो गई थी। राबर्ट्सगंज कोतवाली प्रभारी रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि आरोपी राहुल कुमार पुत्र अशोक कुमार उपाध्याय निवासी पक्की सराय, थाना सासनी गेट अलीगढ़ को सोमवार की शाम को रेलवे स्टेशन राबर्ट्सगंज के पास से गिरफ्तार किया। कुछ दिन पूर्व आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अलीगढ़ में भी दबिश दी गई थी। पुलिस आरोपी की लगातार तलाश कर रही थी। सोमवार की शाम को आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया। यह भी पढ़ें- मानव तस्करी और पाक्सों का वांछित आरोपी गिरफ्तार गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने सहअभियुक्तों के माध...