जहानाबाद, जुलाई 19 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता। जहानाबाद पुलिस एवं कवच परियोजना के संयुक्त तत्वावधान में मानव व्यापार, बाल श्रम और बंधुआ मजदूरी को जड़ से खत्म करने के उद्देश्य से महिला थाना परिसर में जहानाबाद में उन्मुखीकरण सह शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह भी पढ़ें- 2030 तक बाल विवाह मुक्त जिला बनाने का लिया संकल्पबाल अधिकार और तस्करी रोकथाम संस्था सेन्टर डायरेक्ट के जिला समन्वयक सर्वेश कुमार ने बताया कि कवच परियोजना के तहत एक हफ्ते के इस अभियान के अंतर्गत पूरे जिले में पंचायत से लेकर समुदाय और स्कूल में बाल संरक्षण, बाल अधिकार, बाल तस्करी रोकथाम तथा बच्चों के पुनर्वास से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा जायेगी। उन्होंने कहा कि नया सवेरा अभियान का उद्देश्य बाल श्रम, बाल तस्करी और बाल विवाह मुक्त समाज का निर्माण करना है।जागरूकत...