हरिद्वार, सितम्बर 28 -- मानव तस्करी, नशाखोरी और साइबर अपराध से बच्चों और युवाओं को बचाने के लिए पुलिस की ओर से स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आदर्श इंटर कॉलेज श्यामपुर में विद्यार्थियों को इन अपराधों से बचाव के तरीके बताए गए। साथ ही यातायात नियमों और जरूरत पड़ने पर मदद के लिए उपलब्ध हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। सोमवार को उत्तराखंड पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) क्राइम ब्रांच के सदस्य मुकेश कुमार और दीपक चंद ने करीब 300 छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। टीम ने अनजान लोगों के बहकावे में आने से बचने और किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी पुलिस को देने के लिए कहा। नशे से होने वाले नुकसान के साथ ऑनलाइन ठगी, अनजान कॉल और संदिग्ध लिंक से सावधान रहने की जानकारी भी दी गई।विद्यार्थियों को आपात स्थिति में...