आरा, फरवरी 28 -- -राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर राजकीय पोलिटेक्निक कॉलेज में हुआ कार्यक्रम आरा, एक संवाददाता। भोजपुर के ककिला स्थित राजकीय पोलिटेक्निक कॉलेज में शुक्रवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर प्राचार्य डॉ परशुराम मिश्रा के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मौजूद व्याख्ताओं और विद्यार्थियों ने विज्ञान पर मंथन किया। प्राचार्य ने कहा कि मानव जीवन में विज्ञान का बहुत बड़ा महत्व है। वर्तमान समय में इसका महत्व और अधिक बढ़ा है और आने वाले समय में और बढ़ेगा। ऐसे में कॉलेज में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति शुरू से ही सजग करना होगा। इसे लेकर नए सत्र में नामांकित विद्यार्थियों को पहले सत्र से ही विज्ञान के प्रोजेक्ट्स पर विशेष ध्यान देने को लेकर प्रेरित किया जाएगा। मौके पर कॉलेज की व्याख्याता प्रो सूर्यकांत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.