रामगढ़, जुलाई 2 -- दुलमी, निज प्रतिनिधि मुस्कुराहटें संस्था के द्वारा बुधवार को चितरपुर प्रखंड के सेवई स्थित राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुस्कुराहटें संस्था के अध्यक्ष विवेकानन्द वर्मा शामिल हुए। इस अवसर पर कुल 33 फलदार व छायेदार पौधों का रोपण एवं वितरण किया गया। मौके पर मुस्कुराहटें संस्था के अध्यक्ष विवेकानंद वर्मा ने कहा कि मानव जीवन के संरक्षण में पौधरोपण अत्यंत आवश्यक है। हमारी संस्था विगत नौ वर्षों से पौधरोपण करते हुए लोगों को पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूक कर रही है। सभी लोगों को अधिक से अधिक पौधों को लगा कर उसे संरक्षित करना चाहिए। यह भी पढ़ें- 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान से हरित कन्नौज का संकल्प ताकि ग्लोबल वार्मिंग जैसे प्रकोप से पृथ्वी को बचाया जा स...