गाजीपुर, जुलाई 4 -- कठवामोड़, हिन्दुस्तान संवाद। फिरोजपुर स्थित अवध इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को वन महोत्सव के तहत सामाजिक वानिकी प्रभाग की ओर से जागरूकता, पौध वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय वन अधिकारी आदित्य सिंह यादव और विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख मुहम्मदाबाद अवधेश राय ने छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों को आम के पौधे वितरित किए। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि पेड़ मानव जीवन के लिए अमूल्य हैं। वृक्ष न केवल स्वच्छ वायु और ऑक्सीजन उपलब्ध कराते हैं, बल्कि जल संरक्षण, जैव विविधता के संवर्धन और पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: पेड़-पौधे हमारे जीवन का...