गोरखपुर, मई 9 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। रामगढ़ ताल के किनारे जंगल में जमीन से तीन मीटर ऊंचाई से गुजर रहे 132 केवी हाईटेंशन तार को बिजली निगम ने ऊंचा कर दिया है। इसके लिए 7 मीटर अधिक ऊंचाई के टावर लगाए गए हैं। जमीन से मात्र तीन मीटर ऊंचा यह 132 केवी हाईटेंशन तार पशुओं और मानव जीवन के लिए खतरे बना हुआ था। इस मामले को आपके अपने 'हिन्दुस्तान' समाचार पत्र ने अपने 12 जनवरी के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसका संज्ञान लेते हुए विद्युत पारेषण के मुख्य अभियंता पुनीत गुप्ता ने तार को ऊंचा करने के लिए योजना तैयार कराया था। यह भी पढ़ें- घुघुली-आनंद नगर रेल कॉरिडोर में अड़चन बन रहे हाईटेंशन लाइन इस कार्य को पूरा करने में करीब 19 लाख रुपए खर्च हुए हैं। इस कार्य के होने से अब मानव जीवन या पशुओं को कोई क्षति नहीं पहुंच सकेगी।रामगढ़ताल के किनारे...