देहरादून, मई 14 -- संत निरंकारी मिशन की सतगुरु सुदीक्षा महाराज ने बाबा हरदेव सिंह की स्मृति में हरियाणा के समालखा में हुए भावपूर्ण संत समागम में श्रद्धालुओं को आत्मिक शांति का ज्ञान दिया। दून से भी निरंकारी मिशन के अनेक अनुयायी समलखा गए हैं। अपने प्रवचन में सतगुरु सुदीक्षा महाराज ने कहा कि बाबा हरदेव महाराज का सम्पूर्ण जीवन मानवता, सेवा और प्रेमा भक्ति का दिव्य उदाहरण रहा। उन्होंने प्रेरित किया कि मानव जीवन का प्रत्येक क्षण सार्थक बने और हर पल इंसानियत, करुणा एवं मानवीय मूल्यों का प्रमाण प्रस्तुत करे। बाबा हरदेव महाराज ने सदैव यही शिक्षा दी कि प्रत्येक व्यक्ति अपने भीतर मानवीय गुण विकसित करे। यह भी पढ़ें- संत निरंकारी मिशन ने मनाया समर्पण दिवस आयोजन में गीतकारों, कवियों और विचारकों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से हृदय की गहन अनुभूतियों को अभि...