जौनपुर, मार्च 11 -- जौनपुर, संवाददाता। इलेक्ट्रिसिटी (संशोधन) बिल 2025 के विरोध में मंगलवार को उत्तर प्रदेश समेत देशभर में बिजली कर्मचारियों और इंजीनियरों ने प्रदर्शन किया। इसी क्रम में हाईडिल परिसर में बड़ी संख्या में कर्मचारी और इंजीनियर एकत्र हुए और विरोध सभाएं कीं। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने प्रस्तावित बिल को किसान, उपभोक्ता और कर्मचारी हितों के खिलाफ बताते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग उठाई। संघर्ष समिति के संयोजक शैलेन्द्र दुबे ने बताया कि प्रस्तावित बिल से बिजली वितरण क्षेत्र में निजीकरण को बढ़ावा मिलेगा और सार्वजनिक बिजली व्यवस्था कमजोर होगी। उनका कहना है कि बिल लागू होने पर क्रॉस सब्सिडी समाप्त होने से किसानों और घरेलू उपभोक्ताओं पर बिजली दरों का बोझ बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि एक ही क्षेत्र में कई वितरण लाइसेंस देने की...