चंदौली, जनवरी 23 -- नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के चोरमरवा राधाकृष्ण घाट परिसर में आयोजित दस दिवसीय श्री हरि कथा ज्ञान यज्ञ एवं जल तपस्या के आठवें दिन शुक्रवार को धार्मिक उल्लास और भक्ति भाव में श्रद्धालु तालियां बजाकर झुमते रहे। श्री हरि कथा के आयोजन में भगवान श्रीकृष्ण की लीला हुई। इस दौरान सुबह पांच से छह बजे जलतपस्या कार्यक्रम में आशिर्वाद लेने के लिए हर हर महादेव के उद्घोष के बीच कतारबद्ध होकर श्रद्धालु मौजूद रहे। संरक्षक स्वामी प्रदीपानंद महाराज ने सनातन संस्कृति में कथा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्रीहरि कथा मानव जीवन को दिशा देने का कार्य करती है। जिससे समाज में संस्कारों का संचार होता है। कथावाचिका साध्वी रानी पांडेय ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के साथ कालिका दहन प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। गोपियों की निष्काम प्रे...