हरदोई, मई 22 -- संडीला। मानव उत्थान सेवा समिति श्री हंस योग आश्रम की ओर से संडीला के जामू गांव में आयोजित दो दिवसीय सद्भावना संत सम्मेलन में गुरुवार रात विद्युतानन्द ने कहा मानव जीवन को सफल बनाने का मार्ग सत्संग है। सत्संग का सबसे बड़ा लाभ है कि सत्संग में जाने से सच्चे गुरु मिलते हैं। गुरु दर्शन से व्यक्ति धन्य हो उठता है। आज की स्थिति यह है कि हमारे हृदय में काम, क्रोध, लोभ, मोह और अहंकार ने स्थान बना लिया है। रामखेलावन ने कहा कि आज व्यक्ति भौतिक चकाचौंध में खो गया है। सत्संग मानव को सही दिशा देती है। ओमप्रकाश गुप्ता, शिवम गुप्ता, बिहारीलाल, गंगाराम, डॉ रूपनलाल मौर्या, निर्मल, मूलचंद्र, रामखेलावन, ज्ञानवती, रानी मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...