गंगापार, दिसम्बर 27 -- भीषण कोहरे व ठंड में जहां एक ओर लोग अपने को बचाने के लिए अलाव जलाकर शरीर को गर्म करने में जुटे हैं, वहीं शिवसेना की राज्य सचिव रुचि अभिषेक तिवारी ग्रामीण व शहरी इलाकों में टीम के साथ पहुंच जरूरतमंदों को गर्म कपड़े व कम्बल देकर कर ठण्ड से राहत पहुंचाने में जुटी हुई हैं। शिवसेना सचिव विकास खण्ड मेजा के उसकी गॉव के प्रधान प्रियंका भारतीया के आवास पर पहुंची तो वहां कम्बल वितरित कर कहाकि मानव का धर्म है लोगों की सेवा करना। इस अवसर पर शिवसेना प्रमुख शिवप्रकाश उपाध्याय, युवा सेना प्रमुख शशिकान्त भारतीया, विकास तिवारी, रोहित शुक्ला, अमन तिवारी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...