फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 3 -- फर्रुखाबाद। आर्य समाज कमालगंज के प्रांगण में मानव कल्याण के लिए यज्ञ में आहूतियां प्रदान की गईं। आचार्य संदीप ने होली की वैदिक महत्ता पर प्रकाश डाला। आर्य समाज के प्रधान प्रदीप आर्य ने समाज को संगठित रखने का संकल्प दोहराया। हरी सिंह, बालिस्टर ने प्रेरक विचार रखे।बच्चों ने सुंदर प्रस्तुति दी। होली मिलन समारेाह में एक दूसरे से गले मिलकर खुशियां बांटी गयी। नीतीश राठौर, अभिषेक, साहिल, अनुराग, अमित, अम्रता पांडेय, सुरभि आदि की उपस्थिति रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...