वाराणसी, मई 9 -- चिरईगांव (वाराणसी)। चिरईगांव ब्लाक के ग्राम पंचायत जाल्हूपुर में शुक्रवार को पशु-पक्षियों सहित मानव कल्याण के लिए कराहा पूजन का आयोजन किया गया। मां काली मंदिर प्रांगण में यजमान सुफेर यादव तथा पुजारी मन्नू यादव ने विधि विधान से पूजा अर्चना की। इस दौरान आचार्य पं. घनश्याम पाण्डेय ने दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। इस दौरान 11 किलो देसी घी एवं एक कुंतल गाय के दूध से पूजन हुआ। इसके अलावा फल, चना, गुड़ आदि प्रसाद का वितरण श्रद्धालुओं के बीच किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...