बरेली, जनवरी 5 -- रंगालय एकेडमी ऑफ आर्ट एंड कल्चर सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित 16वें बरेली रंग महोत्सव बरंगम-2026 का रविवार को आगाज हुआ। श्री हरि मंदिर बारात घर में आयोजित बरंगम के पहले दिन क्रिएटिका थिएटर हब, गुजरात के कलाकारों ने नाटक एक मेक बिलीव का मंचन किया। इस नाटक ने दर्शकों को प्रेम और मानव कल्पना की शक्ति के संवेदनशील पहलू से परिचित कराया। कार्यक्रम का उद्घाटन डा. नीरज अग्रवाल और डॉ. एम खान ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। नाटक का संयोजन शैलेन्द्र कुमार ने किया। नाटक का लेखन पीयूष भट्ट ने किया है और इसका निर्देशन याग्निक चौहान ने किया। मुख्य भूमिकाएं साक्षी रामी और उद्धव व्यास ने निभाईं। नाटक एक मेक बिलीव में दिखाया गया है कि वास्तविकता और कल्पना की दुनिया कितनी भिन्न होती हैं। मंच की कला, जिसे मेक बिलीव कहा जाता है, दर्शाती है कि ...