प्रयागराज, जनवरी 22 -- भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) के सेंटर फॉर इंटेलिजेंट रोबोटिक्स की ओर से 'जनरेटिव एआई और मानव-रोबोट अंतःक्रिया' विषय पर तीन दिनी अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ शुक्रवार को होगा। इसका उद्देश्य तकनीक को अधिक संवेदनशील, उपयोगी और मानव-केंद्रित बनाना है, ताकि रोबोट विभिन्न क्षेत्रों में इंसानों के साथ बेहतर तरीके से काम कर सकें। कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रो. जीसी नंदी ने बताया कि कार्यशाला में रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, संज्ञानात्मक विज्ञान और मानव-रोबोट अंतःक्रिया से जुड़े देश-विदेश के विशेषज्ञ भाग लेंगे। हाल के वर्षों में जनरेटिव एआई और विजन-लैंग्वेज मॉडल्स के विकास से मानव-रोबोट सहयोग को नई दिशा मिली है। इस कार्यशाला में यह समझने पर जोर रहेगा कि लार्ज लैंग्वेज मॉडल्स, विजन-लैंग...