गौरीगंज, अप्रैल 24 -- अमेठी। मानव एकता दिवस के अवसर पर परसांवा शाखा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें निरंकारी श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर मानवता, प्रेम और सह-अस्तित्व का संदेश दिया। बाबा गुरबचन सिंह जी की स्मृति में आयोजित इस शिविर का उद्देश्य मानव को हो मानव प्यारा, इक दूजे का बने सहारा के भाव को साकार करना रहा। जिले के गौरीगंज, परसांवा, शाहगढ़, अहुरी, जगदीशपुर व करौंदी क्षेत्र से पहुंचे संत महात्माओं ने रक्तदान किया। संयुक्त जिला अस्पताल की टीम ने सभी रक्तदाताओं की जांच के बाद सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रह किया। जिसमें 65 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र हुआ। यह भी पढ़ें- मानव एकता दिवस पर 65 लोगों ने किया रक्तदान शाखा मुखी मूलचंद ने बताया कि देशभर में लगभग 200 स्थानों पर ऐसे शिविर आयोजित कर करीब 40 हजार यूनिट रक्त संकलित कि...