बांदा, अप्रैल 21 -- बांदा। मानव एकता दिवस पर संत निरंकारी मिशन 24 अप्रैल को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन कर रहा है। यह शिविर प्रातः 10 बजे से सत्संग समाप्ति के बाद संत निरंकारी सत्संग भवन, शास्त्री नगर, अलीगंज में आयोजित होगा। क्षेत्रीय संचालक डा. सुरेश सिंह ने बताया कि निरंकारी मिशन के श्रद्धालु बड़ी संख्या में स्वैच्छिक रक्तदान करेंगे। जनपद सहित चित्रकूट, महोबा, हमीरपुर, ललितपुर, झांसी और मऊरानीपुर सहित अन्य स्थानों पर भी इसी तरह के रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। शिविर में जिला चिकित्सालय की अनुभवी टीम अपनी सेवाएं प्रदान करेगी। यह आयोजन बाबा गुरबचन सिंह जी की स्मृति में मनाए जाने वाले मानव एकता दिवस के अंतर्गत किया जा रहा है। विभिन्न अस्पतालों के विशेषज्ञ चिकित्सक एवं इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी की टीम सहयोग करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...