चंदौली, फरवरी 23 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। मानव उत्थान सेवा समिति वाराणसी मंडल का दो दिवसीय संयुक्त मार्गदर्शन शिविर वाराणसी में हुआ। इसमें पूर्वांचल के पदाधिकारियों का चयन किया गया। जिसमें जिले से अधिवक्ता वीरेंद्र प्रताप सिंह दाढ़ी को मंडल सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा मंडल प्रभारी महात्मा कुंती बाई जी, मंडल प्रधान रामाश्रय पांडेय, मंडल सह प्रधान गणेश आनंदजी, मंडल सह सचिव विनोद सिंह, मंडल मीडिया प्रभारी विनोद कुमार, सह मीडिया प्रभारी योगेश कुमार, लेखाकार मनोज यादव, और सोशल मीडिया प्रभारी विनोद कुमार को बनाया गया है। इससे पहले पूर्वांचल प्रभारी महात्मा सुजाता बाईजी अध्यक्षता में ध्यान शिविर का कार्यक्रम शुरु हुआ। मौके पर महात्मा सार्थानंद, महात्मा चंद्रभाना नंदजी, अवधेशानंद जी, सूर्यानंद आदि लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.