रामपुर, दिसम्बर 17 -- बुधवार को थाना क्षेत्र के रतनपुरा जनूबी में मानव उत्थान समिति के तत्वाधान में एक सत्संग का आयोजन किया गया। सत्संग का शुभारंभ सुबह 11 बजे हुआ और तीन बजे सम्पन्न हुआ। जिसमें हरिद्वार से आए संत महात्माओं और महिला संतो ने प्रवचन दिए। संतों की उपस्थिति में ग्रामीणों को सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश दिया और उन्हें भगवान को याद करने की लिए प्रेरित किया। वहीं आसपास के गांव से आए ग्रामीणों ने सत्संग में भाग लिया और प्रवचन सुने। कार्यक्रम समापन पर सभी श्रद्धालुओं ने बना का प्रसाद ग्रहण किया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.