फरीदाबाद, फरवरी 19 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में सात फरवरी की शाम सुनामी झूला टूटने के मामले में हरियाणा मानव अधिकार आयोग ने सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने स्वत: संज्ञान लेते हुए पुलिस महानिदेशक, हरियाणा सरकार के आयुक्त एवं सचिव, विरासत एवं पर्यटन विभाग तथा उपाध्यक्ष, सूरजकुंड मेला प्राधिकरण, मुख्य विद्युत निरीक्षक, हरियाणा सरकार, जिला उपायुक्त को नोटिस जारी किया है। सभी से चार सप्ताह के अंदर संबंधित रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। मामले में अगली सुनवाई 7 अप्रैल को होगी। सूरजकुंड मेला परिसर स्थित मनोरंजन पार्क में लगा सुनामी झूला 7 फरवरी को शाम करीब साढ़े छह बजे टूट गया था। उस दौरान बचाव कार्य में जुटे पलवल के एक इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद शहीद हो गए थे। इसके अलावा कई पुलिस कर्मी समेत करीब 13 लोग गंभीर र...