रांची, मार्च 8 -- रांची, विशेष संवाददाता। मानव अधिकार मिशन और भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को रेडक्रॉस सोसाइटी के सभागार में विभिन्न क्षेत्र की महिलाओं को सम्मानित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि रांची मेयर पद पर जीतीं रोशनी खलखो, मानव अधिकार मिशन के प्रदेश अध्यक्ष पीके लाल और प्रदेश सचिव डॉ पंपा सेन विश्वास, भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष शंभु प्रसाद आदि की उपस्थिति रहे। कार्यक्रम में डोरंडा थाना प्रभारी दीपिका प्रसाद, उद्यमी स्मृति चौधरी, पूजा, प्रीति रैना व भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी और मानव अधिकार मिशन से जुड़ी महिला सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। मौके पर डॉ आभा सिन्हा, बीना मिश्रा, मनीषा शर्मा प्रिंसिपल सरला बिरला स्कूल, मंचासीन सभी गुनीजनों का पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानि...