लखनऊ, फरवरी 24 -- लखनऊ, संवाददाता। कारोबारी मानवेंद्र सिंह की हत्या की वजह का जो खुलासा आरोपी बेटे अक्षत ने किया वह करीबी रिश्तेदार और मोहल्ले वाले मानने को तैयार नहीं हैं। अक्षत का दावा है कि पिता उस पर नीट की तैयारी करने का दबाव बना रहे थे। मानवेंद्र के बहनोई एसके भदौरिया ने भी बताया कि हत्या की वजह कोई और है। वहीं, एक करीबी रिश्तेदार और मोहल्ले वालों का कहना है कि एक महिला से मानवेंद्र की करीबियां थीं। इसका विरोध अक्षत और उसके घरवाले करते थे। महिला को लेकर अक्सर दोनों में झगड़ा होता था। हत्या के दो दिन पूर्व मानवेंद्र अपने व्यवसायिक पार्टनर के साथ कार से लौट रहे थे। उस समय भी महिला का फोन मानवेंद्र के पास आया था। फोन पर दोनों का विवाद भी हुआ था। इसके बाद मानवेंद्र घर पहुंचे तो वह बेटे पर नाराज हुए। फिर उनका अक्षत से झगड़ा हुआ था। महिला...