लखीमपुरखीरी, मई 5 -- लखीमपुर, संवाददाता।शहर से सटे लखीमपुर ब्लॉक के सलेमपुर कोन क्षेत्र में एक छोटी छात्रा की अपील ने प्रशासन का ध्यान खींचा है। कक्षा 1 की छात्रा मानवी सिंह ने वीडियो जारी कर जिलाधिकारी से क्षेत्र में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या को दूर करने की गुहार लगाई है। बताया जा रहा है कि राजकीय पॉलिटेक्निक स्कूल के पास से गुजरने वाला मार्ग हमेशा पानी से भरा रहता है। इसी रास्ते पर सामुदायिक शौचालय, आयुष्मान सेंटर, अम्बेडकर पार्क, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और पानी की टंकी स्थित हैं, जिससे रोजाना सैकड़ों लोगों का आवागमन होता है।गांव के लोगों का कहना है कि सड़क की हालत बेहद खराब और जर्जर हो चुकी है। जलभराव के कारण राहगीरों, मरीजों और खासकर स्कूली बच्चों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। कई बार बच्चे गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं।मानवी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.