मानवीय सेवा के लिए पुरस्कृत किए 3 रेलवे सुरक्षा कर्मी व स्टेशन अधीक्षक
चक्रधरपुर, जुलाई 7 -- चक्रधरपुर, संवाददाता चक्रधरपुर के डीआरएम तरुण हुरिया ने सोमवार को राउरकेला में मानवीय सेवा कार्य करने वाले तीन रेलवे सुरक्षा कर्मचारियों और स्टेशन अधीक्षक को पुरस्कृत किया। दरअसल 5 जुलाई को राउरकेला रेलवे स्टेशन में प्रसवपीड़ा से जूझ रही एक महिला का रेलवे स्टेशन में आपरेशन मातृशक्ति के तहत आरपीएफ ने सुरक्षित प्रसव कराया। इस मानवीय सेवा कार्य के लिए सोमवार को डीआरएम कार्यालय में डीआरएम तरुण हुरिया ने राउरकेला आरपीएफ के महिला कांस्टेबल एस खातून, एएसआई पी पी यादव, एसआई अनूज कुमार एवं स्टेशन अधीक्षक मिथलेश कुमार को पुरस्कृत किया गया। प्रसव पीड़ा से जूझ रही महिला का राउरकेला रेलवे स्टेशन के मैन गेट के सामने एंबुलेंस के पहुंचने के पहले ही महिला कंस्टेबल एवं कर्मचारियों के द्वारा सुरक्षित प्रसव कराया गया। यह भी पढ़ें- उत्कृष्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.