दरभंगा, फरवरी 28 -- दरभंगा। लनामिवि की मानविकी संकायाध्यक्ष प्रो. मंजू राय शनिवार को सेवानिवृत्त हो गईं। पीजी अंग्रेजी विभाग में उनकी जगह मानविकी डीन नियुक्त प्रो. पुनीता झा की अध्यक्षता में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्रो. राय को सम्मानित करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी गई और उनके साथ बिताए पलों का संस्मरण सभी ने किया। मौके पर प्रो. एके बच्चन, प्रो. मो. शाहिद हसन, डॉ. अनिल कुमार चौधरी, डॉ. गीतेन्द्र ठाकुर, डॉ. अमरेन्द्र शर्मा, डॉ. नवीन कुमार सिंह, डॉ. संकेत कुमार झा, डॉ. शांभवी, डॉ. तनीमा, डॉ. आर्यिका पॉल, डॉ. विमलेश चौधरी, डॉ. आरएन चौरसिया सहित कई शोधार्थी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...