भागलपुर, सितम्बर 1 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता टीएमबीयू में मानविकी की नई डीन पीजी बांग्ला की हेड डॉ. स्नेहलता दास होंगी। वरीयता के आधार पर प्रो. दास को यह जिम्मेवारी दो वर्षों या सेवानिवृत्ति तिथि जो पहले हो तक के लिए दी गई है। डीन की जिम्मेवारी प्रो. ब्रज भूषण तिवारी संभाल रहे थे। सोमवार को वे सेवानिवृत्त हो गए हैं। इसी कारण यह जिम्मेवारी प्रो. दास को दी गई है। इसकी अधिसूचना सोमवार को कुलपति प्रो. विमलेंदु शेखर झा के आदेश पर कुलसचिव डॉ. रामाशीष पूर्वे ने जारी कर दी है। यह भी पढ़ें- पीजी हिंदी की हेड बनीं प्रो. प्रतिभा राजहंस यह भी पढ़ें- पीजी हिंदी के हेड सेवानिवृत्त, दी गई विदाई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...