मुरादाबाद, दिसम्बर 10 -- मुरादाबाद। मानवाधिकार दिवस पर शहीदों के नमन कार्यक्रम में लाजपत नगर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें देश के शहीदों को नमन क उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद गरीबों को फल वितरण का कार्यक्रम किया गया। भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में जागरूक किया कि मानवाधिकार में क्या आता है। हमें अपने अधिकारों का इस्तेमाल कैसे करना चाहिए। एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत गुलाटी समेत तमाम अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...