भागलपुर, दिसम्बर 11 -- मानवाधिकार दिवस पर मध्य विद्यालय जगदीशपुर में परिचर्चा आयोजित हुई। जिसमें बच्चों को उनके अधिकार के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान बच्चों ने स्लोगन, चित्र तथा गतिविधि आयोजित कर कार्यक्रम को रोचक बना दिया। प्रधानाध्यापक आशुतोष चन्द्र मिश्र ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि मानवाधिकार हर एक व्यक्ति को उसके मानव होने के नाते स्वयं प्राप्त होता है। यह जाति, लिंग, राष्ट्रीयता या धार्मिक मान्यताओं से ऊपर है। मौके पर शिक्षक अभिनाश सरोज, वीणा कुमारी, प्रतिमा मिश्रा आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...