दुमका, मार्च 11 -- रानेश्वर, प्रतिनिधि। मानवाधिकार ग्राम रक्षा दल भारत की कार्यालय परिसर में बुधवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन कुमार ने किया। बैठक में मुख्य रूप से संगठन को अधिक मजबूत बनाने को लेकर गहन विमर्श किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पिछले कई वर्षों से मानवाधिकार ग्राम रक्षा दल भारत के सदस्य क्षेत्रीय बाजारों, हाट-बाजार, रात्रि प्रहरी व्यवस्था, राष्ट्रीय मेलों तथा विभिन्न क्षेत्रीय मेलों में सेवा कार्य करते आ रहे हैं। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि संगठन जल्द ही राज्य सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर सेवा कार्यों को व्यापक रूप से आगे बढ़ाने का प्रयास करेगा।वहीं आने वाले समय में प्रखंड स्तर से लेकर जिला स्तर तक गरीबों को एकजुट करने और सामाजिक जागरूकता फैलाने के लिए ...