औरैया, दिसम्बर 10 -- विश्व मानवाधिकार दिवस के मौके पर बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहार में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संयुक्त राष्ट्र ने इस वर्ष की थीम मानवाधिकार हमारी रोजमर्रा की आवश्यकताएं घोषित की है। जिसका उद्देश्य मानवाधिकारों के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता चिकित्सा अधीक्षक डॉ राकेश सिंह ने कहा कि सभी नागरिकों के मौलिक अधिकारों की रक्षा करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सरकारी विभागों और सामाजिक समूहों से अपील की कि वे जागरूकता बढ़ाने, न्याय और कानूनी सहायता तक पहुंच सुनिश्चित करने तथा सामाजिक समावेशन को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि मानवाधिकार दिवस हर वर्ष 10 दिसंबर को मनाया जाता है, और इसकी शुरुआत 1948 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा विश्व मानवाधिकार घोषणापत्र को स्व...