बहराइच, मार्च 17 -- बहराइच, संवाददाता। जिले के फखरपुर थाना क्षेत्र के खालिदपुर गांव में सोमवार दोपहर मानवाधिकार कार्यकर्ता मिशअल फातिमा के घर पर कुछ लोगों ने चढ़कर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने घर में घुसकर मारपीट की, जिसमें मिशअल फातिमा की बड़ी बहन कनीज फातिमा के सिर पर धारदार हथियार से वार किया गया। इस हमले में उन्हें गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए फखरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर मेडिकल रिपोर्ट तैयार की। पीड़िता का आरोप है कि इस गंभीर घटना के बावजूद पुलिस ने उनकी तहरीर पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बजाय मामले को आपसी विवाद का रूप देते हुए दरोगा रामदेव यादव की तहरीर पर दोनों पक्षों के आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इनमें एक पक्ष से कमरूल, अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.