हाजीपुर, दिसम्बर 11 -- हाजीपुर। संवाद सूत्र जमुनी लाल महाविद्यालय में बुधवार को 76वां विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। लोकतांत्रिक प्रसार में मानवाधिकार की भूमिका विषय पर आयोजित संगोष्ठी की अध्यक्षता प्रो. (डॉ.) वीरेन्द्र कुमार ने की। मौके पर मुख्य वक्ता डॉ सतीश पटेल, सहायक प्राध्यापक, इतिहास विभाग, वाईएन महाविद्यालय, दीघवारा उपस्थित थे। शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर एवं विश्वविद्यालय कुलगीत से किया गया। अतिथि का स्वागत और सम्मान प्राचार्य ने अंगवस्त्र प्रदान कर और प्रो. प्रीति कुमारी ने पौधा देकर किया। एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. छोटेलाल गुप्ता ने स्वागत भाषण और मानवाधिकार दिवस की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। डॉ.रजनीश कुमार, विभागाध्यक्ष,राजनीति विज्ञान विभाग ने विषय प्रवेश के दौरान मानवाधिकार पर चर्चा करते हुए...