श्रीनगर, दिसम्बर 10 -- अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर गढ़वाल विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान में मानवाधिकार और मानव स्वास्थ्य विषय पर बुधवार को कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में शोधार्थियों, विद्यार्थियों एवं अध्यापकों ने मानवाधिकारों के विभिन्न आयामों पर विचार-विमर्श किया। शोधार्थी गौरव पडियार ने मानवाधिकारों की वर्तमान स्थिति पर कहा कि मूलभूत स्वास्थ्य सेवाओं के अभाव में मानवाधिकारों की कल्पना अधूरी है। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकार को मानव गरिमा से सीधे जुड़ा हुआ बताया। बीएससी के छात्र अभिनव थपलियाल ने अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय और व्यक्तिगत स्तर पर मानवाधिकारों की चुनौतियों पर चर्चा की। शोधार्थी ऋतिक ने कहा कि भारत सरकार कई कार्यक्रमों के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाकर म...