बागेश्वर, दिसम्बर 10 -- विश्व मानवाधिकार दिवस पर पीएम श्री विक्टर मोहन जोशी स्मारक राजकीय इंटर कॉलेज में उत्तराखंड राज्य बाल कल्याण परिषद देहरादून के तत्वावधान में बालिका महोत्सव का आयोजन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सीनियर सिविल जज अनीता कुमारी ने छात्र-छात्राओं को बाल अपराध, मानवाधिकार और बाल विवाह जैसे विषयों पर जानकारी दी। कार्यक्रम में जिला सेवायोजन अधिकारी प्रवीण गोस्वामी ने कॅरियर को लेकर जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। बाल कल्याण परिषद के प्रतिनिधि अधिवक्ता गोविंद भंडारी और बाल कल्याण समिति बागेश्वर की सम्मानित सदस्य भारती खेतवाल ने महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। कार्यक्रम में भाषण प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता और समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें लगभग 250 छात्राओं ने भाग लिया। भा...