गाजीपुर, अप्रैल 1 -- गाजीपुर, संवाददाता। छह वर्ष की मासूम के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में समाजिक कार्यकर्ता की ओर से मानवाधिकार आयोग में शिकायत की गयी थी। जिसके बाद आयोग ने पूरे मामले पर प्राचार्य से रिपोर्ट तलब की थी। प्राचार्य ने रिपोर्ट बनाकर आयोग में और शासन में भेज दी है। माना जा रहा है कि इस मामले में जल्द ही कार्रवाई हो सकती है। बता दें कि छह वर्ष की मासूम के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में सीएमओ और मेडिकल कालेज के खीचतान में पंद्रह घंटा तक दुष्कर्म पीड़िता मासूम का मेडिकोलीगल नहीं हो पाया था। इसके लिए दो दिनों तक कभी ट्रामा सेंटर में मेडिकोलीगल कराने के लिए और कभी इलाज कराने के लिए महिला अस्पताल का चक्कर लगाना पड़ा था। मामले में डीएम ने सीएमओ से रिपोर्ट मांगी थी। साथ ही मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को जिम्मेदारी तय करने को कहा था। उधर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.