बक्सर, मार्च 1 -- चर्चा आयोग से पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की लगाई गुहार धमकी देने का मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है ब्रह्मपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के एकरासी गांव निवासी समाजसेवी चंद्रशेखर कुमार उर्फ संतोष मुखिया को सीओ द्वारा धमकाने का मामला अब मानवाधिकार आयोग पहुंच गया है। उन्होंने सीओ पर धमकी देने सहित कई अन्य गंभीर आरोप लगाते हुए मानवाधिकार आयोग को पत्र भेजकर जांच की मांग की है। संतोष मुखिया ने अपने पत्र में कहा है कि समाजवादी विचार मंच की ओर से लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत किसानों से संबंधित समस्याओं को लेकर 25 फरवरी को प्रखंड मुख्यालय पर धरना का आयोजन किया गया था। इसके अगले दिन 26 फरवरी की शाम को सीओ द्वारा फोन कर उनसे धरने में लगाए गए आरोपों से संबंधित साक्ष्य की मांग की। इस दौरान उन्होंने धमकाते हुए कहा कि सा...