इटावा औरैया, मई 30 -- जसवंतनगर। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर बस स्टैंड चौराहे के पास पुलिस ने शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रही एक कार को रोककर जांच की। जांच के दौरान वाहन पर कई अनियमितताएं मिलने पर पुलिस ने कार को सीज कर दिया और चालक पर 5 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना रहा। पुलिस के अनुसार हाईवे पर नियमित चेकिंग अभियान के दौरान बस स्टैंड चौराहे के पास एक कार संदिग्ध रूप से घूमती दिखाई दी। वाहन को रोककर जांच की गई तो कार पर लगी एक अतिरिक्त प्लेट पर मानवाधिकार आयोग स्टेट प्रेसिडेंट यूपी लिखा हुआ मिला। इसके अलावा कार के शीशों पर काली फिल्म चढ़ी हुई थी व विंड स्क्रीन पर वीआईपी स्टीकर भी लगा हुआ था, जो प्रथम दृष्टया नियमों के विपरीत पाया गया। पुलिस ने जब वाहन चालक से पूछताछ की तो वह शराब...