गाजीपुर, जून 1 -- गाजीपुर, संवाददाता। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डा. रविन्द्र मिश्रा ने गाजीपुर की जिम्मेदारी अशोक प्रताप त्रिपाठी को सौंपी है। यह सातवीं बार गाजीपुर के जिलाध्यक्ष चुने गये है। इसकी जानकारी मिलने के बाद लोगों ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना किया है। जिला उपाध्यक्ष कमलेश यादव, नंदन जी शर्मा, रमेश सिंह कुशवाहा, अच्छे लाल कुशवाहा, विजय बहादुर राम, अंगद सिंह, विजय प्रताप सिंह, एडवोकेट रुद्रमणि त्रिपाठी, सुरेश बिंद, अजय उपाध्याय, अमर नाथ तिवारी, डा. शशिकांत सिंह ने बधाई देते हुए कहा कि पुन: जिलाध्यक्ष बनाये जाने से संगठन और मजबूत होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...