श्रावस्ती, नवम्बर 6 -- इकौना। श्रावस्ती थाना इकौना वार्ड शास्त्री नगर जयगुरुदेव कालोनी में गुरुवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गुरुवार सुबह करीब दस बजे कस्बा इकौना वार्ड शास्त्री नगर जयगुरुदेव कालोनी के प्लाट में कपड़े में लिपटा हुआ नवजात शिशु का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने तुरंत इकौना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कस्बा इकौना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और नवजात शिशु का शव कब्जे में लेकर पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिन्गा भेज दिया। बताया जा रहा है कि नवजात शिशु का गर्भपात कराकर अज्ञात महिलाओं ने फेंक दिया । फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है जिससे यह पता लगाया जा सके कि नवजात को किसने फेंका। इस घटना ने एक बार फिर मानवता...