वाराणसी, जून 10 -- सारनाथ (वाराणसी), हिन्दुस्तान संवाद। विश्वशांति के लिए पदयात्रा पर निकले वियतनाम मूल के अमेरिकन बौद्ध भिक्षु पन्नाकारा भारतीय स्ट्रीट डॉग 'आलोका' के साथ बुधवार को सारनाथ पहुंचे। उनके साथ में उनके दो बौद्ध धर्म गुरु भी हैं। मूलगंध कुटी बौद्ध मंदिर में विहाराधिपति भिक्षु आर. सुमितानंद थेरो एवं धम्म शिक्षण केंद्र बरईपुर के संस्थापक अध्यक्ष भिक्षु चन्दिमा ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में टेक्नोलॉजी खराब नहीं है, लेकिन इसका इस्तेमाल मानव और मानवता के विकास में होना चाहिए।

शांति की आवश्यकता उन्होंने कहा कि विश्व में शांति होना जरूरी है। इसी से सुख और समृद्धि हो सकती है। इसके लिए चारिका (पदयात्रा) कर बुद्ध के संदेशों को लोगों तक पहुंचना होगा। इसके लिए उन्होंने बौद्ध भिक्षुओं का आह्वान भी किया। लोगों के प्रश्नो...