प्रयागराज, अप्रैल 4 -- प्रयागराज, संवाददाता। सूफी अकादमी, खानकाह सुरहनवर्दिया, चिश्तिया खलीलपुर शरीफ की ओर से शनिवार को इलाहाबाद संग्रहालय में भारत की अखंडता और विकास में सूफियों की भूमिका विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि अलीगढ़ मुस्लिम विवि के प्रो. मसऊद अनवर अलवी ने कहा कि सूफिया-ए-कराम की शिक्षाएं मानवता की रक्षा और अखंडता के लिए जरूरी हैं।स्वागत संबोधन में लखनऊ विवि के डॉ. फाजिल अहसन हाशमी ने कहा कि सूफिया-ए-कराम के दायरे सहिष्णुता और सद्भावना के स्रोत हैं। दिल्ली विवि के प्रो. अलीम अशरफ ने कहा कि हमारे सूफिया वसुधैव कुटुम्बकम के भाव व दर्शन की बुनियाद पर अल-खल्कु अयालुल्लाह कहा करते थे। अध्यक्षता कर रहे मौलाना अब्दुल कलाम विवि जोधपुर के पूर्व कुलपति पद्मश्री प्रो. अख्तरुल वासे ने कहा कि देश की एकता व अखंडता का कारण यह है क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.