सिमडेगा, मई 25 -- बानो, प्रतिनिधि। पास्टोरेट अंतर्गत जी ई एल चर्च सिकोरदा मंडली में आयोजित 23वाँ वार्षिक युवासंघ सम्मेलन का आयोजन किया गया। मौके पर तोरपा विधायक सुदीप गुडिया उपस्थित थे। कार्यक्रम में विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि यह सम्मेलन केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को प्रभु यीशु मसीह के प्रेम, सेवा, अनुशासन एवं मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने वाला एक पवित्र संगम है। प्रभु की आराधना, प्रार्थना और संगति के बीच युवाओं में जो ऊर्जा एवं सकारात्मक सोच देखने को मिली, वह समाज और चर्च दोनों के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है। मौके पर पेरिस, पास्टोरेट, चेयरमैन उम्बुलन तोपनो, पादरी सी एस जड़िया, कंडीदत्त सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...